व्हेल की हड्डियों से बने 20,000 साल पुराने हथियार

द्योगिक स्तर पर व्हेल का शिकार शुरू होने से बहुत पहले ही प्राचीन मानव (ancient humans) व्हेल के मृत शरीर का इस्तेमाल करने लगे थे। नेचर कम्युनिकेशंस (Nature Communications) में प्रकाशित एक हालिया शोध के मुताबिक, आज से लगभग 20,000 साल पूर्व फ्रांस और स्पेन के तटीय इलाके (Bay of Biscay) में रहने वाले लोग व्हेल की हड्डियों से औज़ार (whale bone tools) और हथियार बनाते थे।

वैज्ञानिकों ने इस जगह से मिले 83 औज़ारों का अध्ययन किया, जिनमें नोकदार भाले जैसे हथियार भी थे। रेडियोकार्बन डेटिंग (radiocarbon dating) और अन्य तकनीकों से पता चला कि इन औज़ारों में स्पर्म व्हेल (Physeter macrocephalus), फिन व्हेल (Balaenoptera physalus), ग्रे व्हेल (Eschrichtius robustus), ब्लू व्हेल (Balaenoptera musculus) और बौहेड व्हेल (Balaena mysticetus) जैसी पांच व्हेल प्रजातियों की हड्डियों का इस्तेमाल हुआ था। इसका मतलब है कि उस दौर में इस समुद्री क्षेत्र में व्हेल की कई प्रजातियां (whale species diversity) पाई जाती थीं, जो आज के मुकाबले कहीं ज़्यादा थीं।

यह खोज इस बात की ओर इशारा करती है कि प्राचीन समय में समुद्र किनारे रहने वाले लोग व्हेल के शवों से संसाधन जुटाया करते थे (whale scavenging)। संभव है कि वे इन हड्डियों से बने औज़ारों का निर्यात करते थे (जैसे स्पेन से फ्रांस तक) या उनका आपस में लेन-देन करते थे, जो एक बड़े व्यापारिक नेटवर्क की ओर इशारा करता है।

यह खोज न सिर्फ व्हेल की हड्डियों के इस्तेमाल का समय निर्धारित करती है बल्कि यह भी दिखाती है कि प्रारम्भिक मनुष्यों ने तटीय इलाकों (early coastal adaptation) व स्रोतों (prehistoric marine resources) को कैसे अपनाया। (स्रोत फीचर्स)

नोट: स्रोत में छपे लेखों के विचार लेखकों के हैं। एकलव्य का इनसे सहमत होना आवश्यक नहीं है।
Photo Credit : https://www.science.org/do/10.1126/science.zyunp4z/full/_20250523_on_whalebonetools-1748358181403.jpg

प्रातिक्रिया दे