आंखों के आंसू पीता पतंगा

नवंबर 2017 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेज़ोनियन रिसर्च, ब्राज़ील के पारिस्थितिकी विज्ञानी लिएंड्रो मोरास को मध्य अमेज़ोनिया में अपने एक शोध के दौरान कुछ विचित्र दिखा। एक काली ठोढ़ी वाली एंटबर्ड (Hypocnemoides melanopogon) पेड़ की एक डाल पर आराम से बैठी हुई थी। उसकी गर्दन के पीछे इरेबिड मॉथ (Gorgone macarea) था। यह पतंगा (मॉथ) एंटबर्ड की आंख में कुछ देख रहा था और ऐसा लग रहा था कि उसकी आंखों से कुछ पी रहा है। इसके लगभग 45 मिनट बाद उन्होंने एक और पतंगे को एक अन्य एंटबर्ड की आंख से आंसू पीते देखा।

कुछ तितलियां और मधुमक्खियां अन्य जानवरों के आंसू पीती हैं। तितलियां किनारों पर धूप सेंकते मगरमच्छों के आंसू पीती हैं और मधुमक्खी कछुओं के। किंतु कीट द्वारा फुर्ती से उड़ने वाले पक्षियों के आंसू पीना थोड़ा विचित्र था। शोधकर्ता का अनुमान है कि रात में जब पक्षियों की चयापचय क्रिया धीमी हो जाती है तब निशाचर पतंगे उनके आंसू पीते हैं। आराम से बैठी एंटबर्ड की आंखों से आंसू पीने की प्रक्रिया के दौरान ये उसके आराम में खलल पैदा नहीं करते, बल्कि एक सुरक्षित दूरी बनाए रखते हैं।

शोधकर्ताओं ने इकॉलॉजी पत्रिका में बताया कि पतंगों को इस पक्षी के आंसुओं से सोडियम, प्रोटीन जैसे कुछ पोषक तत्व मिलते होंगे। (स्रोत फीचर्स)

नोट: स्रोत में छपे लेखों के विचार लेखकों के हैं। एकलव्य का इनसे सहमत होना आवश्यक नहीं है।
Photo Credit : https://www.miamiherald.com/news/nation-world/world/article219027370.html

प्रातिक्रिया दे